जांच का दायरा बढ़ा तो अपराधियों और महिला के पति सुरेश चौधरी के बीच बातचीत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति से पुलिस ने पुछताछ शुरू की तो उसके पति ने बताया कि कि वो महिला के गाली-गलौज करने के कारण बीते 4 सालों से परेशान था। इसी कारण उसकी हत्या करवा दी। 

सुपौल (Bihar) । पत्नी से अक्सर गाली-गलौज होने के कारण पति ने उसकी हत्या करा दी। प्लान के तहत दो बदमाशों ने सोते समय उसे गोली मार दी। वहीं, जांच में जुटी पुलिस शक होने पर पति को ही हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान पति ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक पति ने दो अपराधियों को 50 हजार की सुपारी दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
19 अगस्त को त्रिवेणीगंज के मेला ग्राउंड स्थित व्यवसायी सुरेश चौधरी की पत्नी की अज्ञात अपराधियों ने सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को हत्या की जानकारी महिला के पति ने दी थी। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ त्रिवेणीगंज थाना में मामला दर्ज कराया था। लेकिन, पुलिस ने जब अपनी तफ्तीश शुरू की तो पुलिस को अपराधियों के घर में घुसने और निकलने का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा।

ऐसे खुला राज
जांच का दायरा बढ़ा तो अपराधियों और महिला के पति सुरेश चौधरी के बीच बातचीत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति से पुलिस ने पुछताछ शुरू की तो उसके पति ने बताया कि कि वो महिला के गाली-गलौज करने के कारण बीते 4 सालों से परेशान था। इसी कारण उसकी हत्या करवा दी। पति ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के लिए उसने दो सुपारी किलर्स इगन्यासियुश पॉल और अलस को 50 हजार की सुपारी दी थी। दोनों ने 19 अगस्त की सुबह 4 बजे घर में सोते समय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।