बिहार के मधेपुरा जिले में एक सनसनी मामला आया है। जिले के एसपी का मोबाइल फोन कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास आया है। महिला ने पुलिस अधिकारियों को लेकर कई खुलासे किए हैं। उसने लड़कियों का रेट भी बताया है। 

पटना. बिहार के मधेपुरा जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए दावा किया जा रहा है कि मधेपुरा के एसपी का मोबाइल एक ऐसी महिला के पास मिला हो जा कॉल गर्ल सप्लाई करने का काम करती है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इस महिला ने कई खुलासे किए हैं। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। महिला ने कई सनसनी खुलासे किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला
दरअसल, हाल ही में मधेपुरा एसपी के मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया था। इसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से मोबाइल की खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि मोबाइल सहरसा में एक महिला के पास है। जिसके बाद महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मधेपुरा के मुख्यालय डीएसपी के यहां कालगर्ल सप्लाई करती है। साहब ने पैसे कम दिए थे जिस कारण से एक लड़की उनका मोबाइल उठाकर ले आई थी। 

200 से 500 है लड़कियों का रेट
गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह जिन लड़कियों की सप्लाई करती है उसका रेट 200 से लेकर 500 रुपए प्रति घंटे है। ज्यादा देर तक रूकने के कारण 500 चार्ज किए जाते हैं। महिला ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। महिला ने बताया कि वो किन-किन अधिकारियों के पास लड़की सप्लाई करती है। 

छुट्टी में थे एसपी
जानकारी के अनुसार, मदेपुरा एसपी 25 से 31 अगस्त तक छुट्टी पर थे। महिला ने दावा किया कि इसी दौरान उन्होंने एक लड़की को अपने आवास पर बुलाया था। लेकिन काम होने के बाद उन्होंने पैसे कम दिए जिस कारण से वो लड़की साहब का फोन उठाकर ले आई थी। महिला यह भी दावा कर रही है कि उसने मधेपुरा के कई बड़े अधिकारियों को लड़की सप्लाई की थी। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें- गंगा नदी में बहे 10 लोग, परिजनों की चीख से इलाके में पसरा मातम, जानें कैसे हुआ पटना में भीषण हादसा