टावर पर उसके चढ़ने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गईो। उसे देखने सैकड़ों लोग पहुंच गए। हालांकि लोगों ने उसे टावर से उतरने की सलाह दी। लेकिन, टावर पर चढ़े अर्जुन ने साफ साफ कहा कि जब तक लड़की के पिता उसकी शादी अपने पुत्री के साथ तय नहीं करते वह नीचे नही उतरेगा। 

मोतिहारी (Bihar ) । प्रेमिका की शादी तय होने की खबर पर प्रेमी ने आपा खो दिया। वह सीधे प्रेमिका के घर पहुंचा और उससे मिलने की कोशिश करने लगा, लेकिन परिवार वालों ने उसे नहीं मिलने दिया। प्यार खोता देख प्रेमी सीधे गांव में बने एक मोबाइल टावर पर करीब 40 फीट ऊपर चढ गया। जहां से अपने प्यार का इजहार करने लगा। जिसे देख लोगों को फिल्म शोले की वह सीन याद आ गई, जिसमें धर्मेंद्र यानी वीरू एक पानी की टंकी पर चढ़ जाता है और हेमामालिनी यानी बसंती से शादी करने के लिए तमाम ड्रामा करता है। मोतिहारी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे टावर पर से उतारा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज निवासी अर्जुन पिछले तीन सालों से पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के एक लड़की से प्यार करता था। लेकिन,हाल ही में लड़की के पिता ने अपने बेटी की शादी कहीं अन्य जगह तय कर दी है। लड़की के शादी तय होने की खबर मालूम होते ही अर्जून लड़की के गांव आ गया। लड़की से मिलने की कोशिश की। लेकिन, मिल पाने में नाकाम रहने पर अपने प्यार को जगजाहिर करने के लिए वह 40 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। 

टावर से उतरने की रखी ये शर्त
टावर पर उसके चढ़ने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गईो। उसे देखने सैकड़ों लोग पहुंच गए। हालांकि लोगों ने उसे टावर से उतरने की सलाह दी। लेकिन, टावर पर चढ़े अर्जुन ने साफ साफ कहा कि जब तक लड़की के पिता उसकी शादी अपने पुत्री के साथ तय नहीं करते वह नीचे नही उतरेगा। यह तमाशा कई घंटों तक चलता रहा। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लड़के को नीचे उतारकर उसे अपने कब्जे में ले लिया।