बिहार के राज्यपाल के फागू चौहान की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। वे पिछले एक सप्ताह से बीमार कर रहे  है। बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार के दिन उनको एयर एंबुलेंस की सहायता से दिल्ली के लिए भेजा गया है। वे अभी तक राज्य के आईजीआईएमएस में इलाजरत थे।

पटना (बिहार): बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत में सुधार नहीं हुआ है। दो दिनों तक पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल (आईजीआईएमएस) में उनका इलाज करने के बाद शुक्रवार को एयर एंबुलेंश से उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया। दिल्ली के एआईआईएमएस में उन्हें भर्ती कराया गया है। बिहार के राज्यपाल पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे हैं। दो दिनों से उन्हें हाई ‌फीवर भी है। गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी। वे बेहोश हुए तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
डॉक्टरों की एक टीम राज्यपाल के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल के अनुसार राज्यपाल के जांच में पता चला है कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार के राज्यपाल आईजीआईएमएस में इलाजरत थे। तबीयत ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन गुरुवार की रात उनकी तबीयत दोबारा बिगडी़ तो उन्हें वापस आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। 

2019 से है बिहार के राज्यपाल
फानू चौहान (74) 2019 से बिहार के राज्यपाल है। वे युपी के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पहली बार वे 1985 में विधायक बने थे। 2017 में युपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत जर्ज की थी। बिहार समेत उत्तर प्रदेश के लोग उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यूरिन इन्फेक्शन होने के कारण राज्यपाल को हाई फीवर है उन्हें पहले से ही इंडो क्रोनोलॉजी एवं हृदय रोग की परेशानी है।

यह भी पढ़े- दो दिवसीय बिहार दौरे पर शाह: 2024 के लिए बनाएं रणनीति, जानें नीतीश के अलग होने के बाद क्या है BJP का प्लान