बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर द्रौपदी मुर्मू को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। लोगों ने जैसे ही इस ट्वीट को देखा उन्होंने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल कुछ दिन पहले उन्होनें मुर्मू को मूर्ति कहा था।

पटना (बिहार): बिहार के नेता प्रतपक्ष तेजस्वी यादव नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ट्वीटर पर राष्ट्रपति बनने की बधाई दिया है। इसपर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। द्रौपदी मूर्ति को कुछ दिनों पूर्व मूर्ति बताने वाले तेजस्वी यादव पर लोग तरह-तहर के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि का हो मूर्ति पूजा अतना जल्दी करने लगे। एक ने लिखा है कि आप एक मूर्ति को बधाई दे रहे हैं, भूल गए क्या अपने शब्द को। एक ने लिखा है कि एक मूर्ति को बधाई दे रहे हैं, कहीं आपने अपने ज्ञान से मूर्ति में जान तो नहीं डाल दी। एक ने लिखा है कि तेजस्वी आपने द्रौपदी मुर्मू को मूर्ति बताया था। कहा था कि हमने कभी उन्हें बोलते नहीं सुना। अब ध्यान से सुन लेना वे लोलेंगी। लोग तो तेजस्वी यादव के बधाई संदेश पर तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। जबकि कमेंट को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा था तेजस्वी ने 
कुछ दिनों पहले शिवहर में तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए। हम एक मजबूत राष्ट्रपति चाहिए। हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा। लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी को हमने कभी नहीं सुना है। वे जब से उम्मीदवार बनी है उन्होंने एक प्रेस कॉंफ्रेस तक नहीं किया। 

तेजस्वी के बयान पर हुआ था बवाल 

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था। बीजेपी ने इस कमेंट को महिला विरोधी बताया था। तेजस्वी को माफी मांगनी चाहिए। तेजस्वी यादव का बयान आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है। जानकारी हो कि राष्ट्रपति के चुनाव में तेजस्वी यादव और उनके पार्टी के विधायक और सांसदों ने यशवंत सिन्हा के समर्थन में वोट दिया था। यशवंत सिन्हा को हराकर द्रोपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। जिसके बाद उन्हें एक रोल किया जाने लगा।

यह भी पढ़े- पटना एयरपोर्ट पर बम होने की अफवाह पर मचा हडकंप, जांच में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई