बिहार के मुंगेर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी शख्स ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों की गला दबा कर हत्या कर दी। उसके बाद उसने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन वो बच गया।  

मुंगेर। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कन्हैयापुर गांव के एक सिरफिरे शख्स ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की जान ले ली। उसके बाद उस सनकी इंसान ने छत से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन वो सफल नहीं हो सका। सनकी इंसान की पहचान कन्हैयापुर निवासी भरत केसरी के रूप में हुई है। भरत ने अपनी मां सावित्री देवी, पत्नी आशा देवी और तीन बेटियों शिवानी कुमारी, सोनम कुमारी और सिमरन कुमारी की गला दबा कर हत्या कर दी। इस घटना से लोग हैरान है। फिलहाल मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुकान के कॉन्ट्रैक्ट की फाइल हो गई थी गुम
हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष मंटू कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी भरत केसरी की हवेली खड़गपुर नगर के मुख्य बाजार स्थित गौशाला मार्केट में घड़ी की दुकान है। इस दुकान का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला था। जिस कारण से भरत केसरी काफी तनाव में था। साथ ही हाल में उसके दुकान का पेपर कहीं खो गया था। जिसके बाद वो काफी आक्रोशित और मानसिक रूप से तनाव में था।

मार्केट और दुकानदारों में चल रहा था विवाद
बता दें कि गोशाला मार्केट के दुकानदार और गोशाला प्रबंधन के बीच बीते कुछ समय से गतिरोध चल रहा है। कुछ दिन पहले ही दुकानदारों ने बैठक कर प्रबंधन के खिलाफ अपना विरोध किया था। गोशाला प्रबंधन ने दुकानों का किराया बढ़ा दिया था। जिसके बाद दुकानदार विरोध कर रहा है। सनकी शख्स द्वारा पति, पत्नी और तीन बेटियों को मारने की इस घटना से आस-पड़ोस के दुकानदार भी सन्न है। स्थानीय मोहल्लावासी भी भरत के इस कदम से हैरान है।