बिहार का एएसआई प्रभाकर राय एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। ग्रामीणों ने पहले तो उसको जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पहले भी एक महिला को केस में मदद करने के नाम पर उसके साथ रात गुजारने की मांग कर चुका है।

मधेपुर (बिहार). पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बिहार का रंगीन मिजाज एएसआई एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। खबर फैलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने जमकर बवाल मचाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब लोगों ने देखा तो उसके साथ की जमकर पिटाई
दरअसल, ये मामला मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी एएसआई प्रभाकर राय को गांव के लोगों ने मौके से महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले तो दरोगा को जमकर पीटा फिर पास के थाने में उसकी सूचना दे दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में फिलहाल महिला का बयान नहीं लिया है।

पहले भी शर्मनाक हरकतें कर चुका है ये पुलिसवाला
दो महीने पहले सितंबर के महीने में भी आरोपी की एक शर्मनाक हरकत सामने आई थी। जहां उसने एक महिला के केस में मदद करने के नाम पर उसके साथ एक रात गुजारने की डिमांड कर डाली थी। हालांकि महिला ने समझदारी दिखाते हुए उसके साथ हुई बातचीत का ऑडियो बना लिया था। जिसको सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था।