बिहार में सड़क जाम लगभग हर शहर की भीषण समस्या है। संकरी सड़कें और उसपर अतिक्रमण के कारण प्राय जाम लगता है। सोमवार को लगे ऐसे ही जाम में आरा में एक महिला ने एबुलेंस में भी बच्चे को जन्म दिया।  

भोजपुर। मामला बिहार के भोजपुर जिला का है। इस जिले का मुख्यालय आरा नाम से जाना जाता है। जहां सड़क जाम रोज की समस्या बन चुकी है। संकरी सड़के और उसपर अतिक्रमण के कारण प्रायः आरा में जाम लगा रहता है। सोमवार को करीब दो घंटे तक जाम रहा। जिस दौरान वाहने सड़क पर रेंगती नजर आई। इसी जाम में एक एबुलेंस भी फंसा था। जिसमें एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा में बेचैन थी। महिला के परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल जा रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो घंटे लगा रहा भीषण जाम
लेकिन जाम में एबुंलेंस के फंस जाने से महिला दर्द से कराहने लगी। परिजनों ने जाम हटाने की भरसक कोशिश की लेकिन वो उसमें सफल नहीं हो सके। अंततः काफी देर तक एबुंलेंस के जाम में फंसे रहने के बाद महिला ने एबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। हालांकि यह खुश किस्मती रही कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। बच्चे के जन्म देने के कुछ देर बाद जैसे-तैसे करके एबुलेंस को जाम से निकाला गया। जिसके बाद प्रसूता को बच्चे के साथ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रसव के बाद की जरुरी चिकित्सा प्रक्रिया को पूरा किया। 

पीएचसी से रेफर की गई थी महिला
प्रसूता जिले की कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव की रहने वाली है। उसे सुरक्षित प्रसव कराने के लिए परिजन एबुलेंस से सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे। लेकिन तभी नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल पर ही वाहन जाम में फंस गया। दो घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पने के बाद बच्ची को महिला ने गाड़ी में ही जन्म दे दिया। बच्चे के पिता वीरेंद्र यादव की ने बताया कि पहले पत्नी को लेकर गजियापुर पीएचसी ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने देखकर उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया था। लेकिन महिला सदर अस्पताल आने से पहले जाम में फंसी रही। बच्ची के सुरक्षित जन्म पर परिवारवालों ने भगवान को शुक्रिया अदा किया।