घटना पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव की है। जहां प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले रामाशीष सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।  

पटना। बेखौफ अपराधियों का हौसला बिहार में बुलंद नजर आता है। हत्या, लूट, छिनतई के साथ-साथ अपहरण के भी कई केस हाल के दिनों में बढ़े है। हालिया घटना राजधानी पटना की है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर मार डाल गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रॉपर्टी डीलर के भाई की हत्या तीन महीने पहले ही की गई थी। इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर मृतक के परिवार में रोना-पीटी मचा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से 200 मीटर दूर किया हमला
मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान रामाशीष सिंह के रूप में हुई है। रामाशीष सिंह पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में मरची गांव के निवासी थे। उनपर गांव में ही घर से 200 मीटर की दूरी पर हमला किया गया। बताया जाता है कि रामाशीष सिंह बीती देर रात पटना सिटी बाजर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण रामाशीष सिंह को लेकर एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

15 लोगों पर हुई नामजद प्राथमिकी
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामाशीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की गई है। अन्य 9 लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बता दें कि रामाशीष सिंह के भाई की तीन महीने पहले ही हत्या की गई थी।