बिहार में आपराधिक वारदातों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है। जहां मॉनिंग वार्क पर निकले जिले के चर्चित ठेकेदार का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए है।  

समस्तीपुर। जिले में बेखौफ अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। बीते दिनों शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के कर्मी से दिनदहाड़े 32 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इसी बीच बुधवार की सुबह मॉनिंग वार्क पर निकले जिले के चर्चित ठेकेदार का अपहरण कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार बिंदेश्वरी प्रसाद रोज की तरह आज सुबह मॉनिंग वार्क पर निकले थे। उसी दौरान स्कार्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएनटी कॉलोनी से ठेकेदार का अपहरण
ठेकेदार के अपहरण की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप की स्थिति हो गई है। ये घटना शहर के वीआईपी इलाका पीएनटी कॉलोनी की है। शहर के बीचों-बीच से एक ठेकेदार को अगवा कर अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और ठेकेदार के परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं दूसरी ओर ठेकेदार के परिवार में कोहराम मचा है। अभी तक न तो पुलिस और नहीं ठेकेदार के परिजन इस मामले में कुछ खास बता पा रहे हैं। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पीएनटी कॉलोनी पहुंच घटनास्थल की जांच की। 

सीसीटीवी को खंगाल रही है पुलिस
पुलिस पीएनटी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही परिजन भी अपने स्तर से जानकारी जुटा रहे है। बता दें कि बिदेंश्वरी प्रसाद की गिनती जिले के बड़े ठेकेदारों में होती है। पीडब्ल्यूडी के लिए बिंदेश्वरी प्रसाद ने कई जगह पर सड़क, पुल आदि का निर्माण करवाया था। सुबह-सुबह हुई घटना से पुलिस का इंकबाल जिले में समाप्त हुआ दिख रहा है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक ठेकेदारों के परिजनों को कोई फोन नहीं आया है।