गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के बक्सर से एक बुरी खबर आई है। जहां तिरंगा फहराते वक्त एक बड़ी घटना घट गई। जहां करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बक्सर (बिहार). 26 जनवरी के दिन भारत देश आज धूमधाम से अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लेकिन इस बीच देश के अलग-अलग जगहों से हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं। अब बिहार के बक्सर से एक बुरी खबर आई है। जहां तिरंगा फहराते वक्त एक बड़ी घटना घट गई। जहां करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुआ यह दर्दनाक हादसा
दरअसल, बक्सर जिले के प्राथमिक विद्यालय नाथपुर में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान ध्वजारोहण के वक्त झंडा के तोलन के दौरान 4 बच्चे और एक युवक करंट की चपेट में आ गए। जिसमें सभी बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए। लेकिन एक बच्चो को डॉक्टरों ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकियों की हालत भी गंभीर बताई है।

लोगों ने बताया कैसे बच्चे आ गए करंट की चपेट में...
मामले की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूल परिसर में सभी बच्चे व युवक मिलकर लोहे की पाइप में झंडा लगा रहे थे। तभी उनका झंडा बिजली की तार की चपेट में आ गया। जिसके कारण सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। वही बच्चों के अभिभावकों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है।

जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
बता दें कि इस दर्दनाक घटना के बाद बक्सर जिले में हड़कंप मच गया है, स्थानीय प्रशासन के आला-अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बच्चों के इलाज के लिए सख्त आदेश दिए हैं। इसके अलावा पूरे मामले की जांच भी की जा रही है कि आखिर पाइप में करंट कैसे आया? घटना की जानकरी मिलते ही पूर्व मंत्री संतोष निराला और कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम सदर अस्पताल पहुंच गए और बच्चों के परिजनों का हाल चाल जाना। कांग्रेस विधायक ने लापरवाही करने वाले और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का कहा है।