सावन के पहले सोमवार को बिहार के सिवान से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां महेंद्रनाथ मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। करीब आधा घंटा तक भक्त एक-दूसरे को कुलचते भागते रहे। इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई।


सिवान (बिहार). सावन माह के पहले सोमवार पर बिहार से दर्दनाक घटना सामने आई है। सिवान जिले में स्तिथ महेंद्रनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह भगदड़ मच गई। इसमें मंदिर में पूजा करने आए तीन भक्तों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक और दो महिलाएं हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए तालाब तक में कूदे। स्तिथि को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। देर रात 3 बजे यह हादसा हुआ। इधर भगदड़ और पुलिस की लाठी चार्ज में घायलो को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल भेजा गया। प्रशासन का कहना है कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। जबकि स्थानीय लोगों का अनुसार 20 से ज्यादा लोग घटना में घायल हुए है, जबकि तीन की मौत हुई है। युवक की मौत भगदड़ के दौरान तालाब में कूदकर डूबने से हुई। घटना के बाद मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल अभी मंदिर में स्तिथि सामान्य है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भीड़ के कारण जल्दी खोला गया मंदिर 
स्थानीय लोगों के अनुसार जल्दी मंदिर खुलने से यह हादसा हुआ। हजारों कांवरिया जल चढ़ाने के लिए मंदिर में जुटे थे। मंदिर भोर चार बजे खुलना था। लेकिन कांवरियों के हंगामा करने के कारण रात 2 बजे ही मंदिर खोल दिया गया। जिस कारण मंदिर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने तालाब में कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की ठोस व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण भगदड़ के हालात बनें। इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज शुरु कर दिया तो और अफ़रा-तफरी मच गई। 

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
मृतकों में युवक दुर्गेश प्रसाद (20), महिला सोहगमती देवी (50), लीलावती देवी (55) शामिल हैं। वहीं घायलों में अजोरिया देवी, शिव कुमारी, प्रिया कुमारी, सुनीता कुमारी समेत अन्य शामिल हैं। इन चारों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया।