वृद्ध बाप से छुटकारा पाने के लिए बेटे ने पहले पिता को घर में बंद किया फिर उसके बाद घर व पिता के शरीर पर डीजल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।

मुजफ्फरपुर (Bihar). कलयुगी बेटे ने क्रूरता की हद पार कर दी। वृद्ध बाप से छुटकारा पाने के लिए बेटे ने पहले पिता को घर में बंद किया फिर उसके बाद घर व पिता के शरीर पर डीजल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। हद तो तब हो गई जब बेटे की पत्नी यानि वृद्ध की बहू ने भी इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले इस काम में पति का साथ दिया। आग से झुलसे वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला मुजफ्फरपुर के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के पिरौंछा गांव की है। यहां सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के रहने वाले केश्वर सिंह नजदीकी अस्पताल पहुंचे। उनका शरीर आग से झुलसा हुआ था। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि उनके बेटे बहू ने एक मामूली विवाद के बाद उन्हें घर में बंद करके आग के हवाले कर दिया। जिससे उनकी ये हालत हुई है। वृद्ध की बात सुनकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच 
जख्मी बुजुर्ग को गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में जख्मी पीड़ित केश्वर सिंह ने अपने छोटे पुत्र नंदकिशोर सिंह के विरुद्ध थाने में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जिस समय ये घटना हुई वह छठ पूजा का प्रसाद खाकर अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी बीच उनका छोटा पुत्र व बहू आ धमके और घर से निकालने लगे। जब उनका विरोध किया तो उन्होंने पिता के शरीर एवं घर पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद शोर-शराबे की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह घर की आग बुझा उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है ।