बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा से लगी चौकी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने शनिवार को हवा में 200 से अधिक गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई

किशनगंज (बिहार): बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा से लगी चौकी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने शनिवार को हवा में 200 से अधिक गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह घटना जिले के दिघलबैंक थानाक्षेत्र के तहत आने वाले पिल्टोला सीमा चौकी पर एसएसबी कैंप के भीतर हुई, जहां दोपहर के लगभग तीन बजे गोलियों की आवाज़ सुनाई दी और लगभग 45 मिनट तक गोलीबारी चलती रही। 

मानसिक रूप से अस्थिर था जवान

किशनगंज के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार झा के अनुसार राजस्थान के निवासी जवान अभय कुमार ने कैंप के अंदर से इंसास राइफलें निकाल ली और हवा में गोली चलाना शुरू कर दिया। झा ने कहा कि अभय कुमार के सहयोगियों द्वारा सूचित किए जाने पर कमांडेंट सुभाष चंद नेगी के नेतृत्व में एसएसबी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जवान को काबू किया, जो मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)