मुंगेर से राजद MLA विजय कुमार विजय की पत्नी आशा देवी की मौत। शास्त्रीनगर स्थित किराये के घर के बेडरूम में पड़ा मिला शव। हार्ट पेशेंट थीं आशादेवी। 

मुंगेर. यहां से राजद MLA विजय कुमार विजय की पत्नी आशा देवी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रोफेशन से टीचर आशादेवी का शव शनिवार को शास्त्रीनगर मुहल्ला स्थित किराये के घर के बेडरूम में मिला। वे हार्ट पेशेंट थीं। माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। घटना के वक्त वे घर पर अकेली थीं। MLA का निजी आवास पूरबसराय हाजीसुजान में है। 

बेटा लगाता रहा मां को लगातार फोन
MLA विजय कुमार विधानसभा सत्र में शामिल होने पटना गए थे। उनके बेटे छोटू और विक्की दिल्ली में है। घटनावाले दिन छोटू ने मां को कई फोन किए। जब फोन रिसीव नहीं हुआ, तो उसने अपने एक परिचित राजेश नंद किलियार को कॉल करके कहा-'अंकल मम्मी फोन नहीं उठा रही है, जरा घर जा कर बात कराएं।' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किलियर जब घर पहुंचे, तो देखा आशादेवी बेड से नीचे फर्श पर पड़ी थीं। राजेश ने तुरंत फोन करके MLA के भाई प्रो. विनय कुमार सुमन, राजद नेता हसीबुर्ररहमान आदि को इसकी जानकारी दी। MLA के भाई सुमन ने बताया कि विजय कुमार अपने पैतृक मकान को तोड़ कर नया मकान बनवा रहे हैं। इसी वजह से वे शास्त्री नगर में किराए पर रह रहे थे। विजय 2014 में मुंगेर से MLA चुने गए। इससे पहले 1998 में मुंगेर से ही सांसद थे।