सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। परिवार के तीन अन्य सदस्य इलाज के बाद खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना में चंदा देवी का बड़ा बेटा और उसकी सास घर पर ही खतरे से बाहर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।  

मधुबनी (Bihar) । महिला ने परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। साथ ही खुद भी पी ली। इससे उसके देवर की मौत हो गई है, जबकि आरोपी महिला के दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर की है। फिलहाल, शुरूआती जांच में घटना का कारण अवैध संबंध पुलिस मान रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने बेटों को भी पिलाया जहर
बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर में चंदा देवी ने अवैध संबंधों के चलते अपने परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। इनमें देवर संतोष,सास और अपने तीन बेटों के साथ खुद भी शामिल है।। घटना में जहां देवर संतोष साह की मौत हो गई। वहीं संतोष साह का भतीजा अभिषेक साह 10 वर्ष और प्रभात कुमार 6 वर्ष की हालत नाजुक है। 

खतरे से बाहर है तीन लोगों की जान
सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। परिवार के तीन अन्य सदस्य इलाज के बाद खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना में चंदा देवी का बड़ा बेटा और उसकी सास घर पर ही खतरे से बाहर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)