केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है। 

बेगूसराय (Bihar) । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में विवादित बयान दिया है। कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी किसानों की बात व शिकायतें नहीं सुनते हैं उन्हें बेंत से मारिए। हम उनसे न तो नाजायज काम करने को कहते हैं और न ही हम उनके नाजायज काम बर्दाश्त करेंगे। किसी अधिकारी ने नाजायज काम का नंगा नृत्य किया तो उसे सहन नहीं करेंगे। बता दें कि केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतनी छोटी बात के लिए क्यों आते हैं
केंद्रीय मंत्री सिंह मंच पर बैठे थे तभी श्रोताओं में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे अधिकारियों द्वारा कार्य नहीं किए जाने की शिकायत किए। सिंह को कुछ लोगों ने शिकायतें भी सौंपी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं।

इससे भी काम नहीं होता है तो मैं आपके साथ हूं 