बिहार के पटना में विधवा महिला को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है. दरअसल पटना जिले के पुनपुन के गौरीचक के फहिमपुर के समीप 10 दिन पहले एक विधवा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

पटना(Uttar Pradesh). बिहार के पटना में विधवा महिला को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है. दरअसल पटना जिले के पुनपुन के गौरीचक के फहिमपुर के समीप 10 दिन पहले एक विधवा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है। वीडियो से आरोपियों की पहचान की गई इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता पटना के एक अस्पताल में दाई का काम करती है। वह काम खत्म होने के बाद घर लौट रही थी। गांव पहुंचने से पहले गौरीचक क्षेत्र के रास्ते में उसे बाइक सवार दो युवक मिले। युवकों ने उसे गांव तक छोड़ देने की बात कही और बाइक पर बैठा लिया। दोनों युवक महिला को पुनपुन बांध की ओर सुनसान जगह स्थित झोपड़ी में ले गए। यहां छह युवक और आ गए। सभी ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हडकंप; आरोपी गिरफ्तार 
शुक्रवार देर शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कई थानों की पुलिस के साथ आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की। गौरीचक थाना के प्रभारी एसएचओ राकेश मंडल ने बताया कि वीडियो कुछ दिन पूर्व का है। अब इस मामले में महिला से भी पूछताछ की जा रही है।