घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची खैरा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई जुट गई है। वहीं, एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा है कि महिला की हत्या डॉयन का आरोप लगाते हुए मारपीट कर की गई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। 

जमुई (Bihar) । वैज्ञानिक युग में भी लोग अंधविश्वास को मानते हैं। इसी अंधविश्वास के चलते चार लोगों ने एक महिला की हत्या कर दिया। उसे वे डॉयन बता रहे थे। बताते हैं कि यह पति बेबस होकर अपनी आंखों के सामने देख रहा था। यह घटना खैरा थाना इलाके के लालदैया गांव में शनिवार की है। वहीं, हत्या की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से की हत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को दिन में ललदैया गांव के ही एक 5 साल के लड़के लुदना कुमार की मौत हो गई। वो कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वहीं, लड़के की मौत के बाद उसके घर वाले कलवतिया देवी को जिम्मेदार बता रहे थे। वे उसपर डॉयन होने का आरोप लगा रहे थे। 

इस कारण चुप था पति
कलवतिया देवी के पति अर्जुन यादव का आरोप है कि शनिवार को गाव के चार नामजद चार लोगों ने उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दिया। जिसे उसने देख लिया उसे भी मारना चाहे। लेकिन, वे मारपीट के दौरान उन लोगों ने शोर नहीं करने दिया और हत्या कर मार देने का धमकी देकर मुझे भी चुप करा दिए। इसके बाद उसके पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका दिया। 

एसपी ने कही ये बातें