बता दें, ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की है। इसमें अनुपम खेर, रितेश देशमुख, नीतू कपूर, जेनेलिया डिसूजा के संग खुद ऋषि भी दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई. न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करावा रहे एक्टर ऋषि कपूर घर वापसी को लेकर काफी बेताब हैं। वे पिछले साल से ही अपना इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ मौजूद रहीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, "मुझे मेरे काम की और घर की बहुत याद आ रही है। मैनें इतना लंबा ब्रेक अपने कॅरियर में कभी नहीं लिया।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काम करने के लिए पूरी तरह से फ्रेश हूं...

ऋषि कपूर ने बताया, "उन्होंने 45 साल के कॅरियर में इतना लंबा ब्रेक कभी नहीं लिया। पिछले 11 महीनों से मैं अपने घर से दूर न्यूयॉर्क में हूं मेरे हिसाब से अब मैं काम करने के लिए पूरी तरह से फ्रेश और तैयार हूं। मुझे नहीं पता कि मेरे काम पर लौटने का स्वागत किया जाएगा या नहीं।"

Scroll to load tweet…

ऋषि कपूर ने शेयर की तस्वीर

बता दें, ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की है। इसमें अनुपम खेर, रितेश देशमुख, नीतू कपूर, जेनेलिया डिसूजा के संग खुद ऋषि भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "धन्यवाद, अनुपम खेर, रितेश देशमुख, जेनेलिया मुझसे मिलने के लिए। आप सभी को मेरा प्यार।"