दिशा पाटनी की अपकमिंग मूवी 'मलंग' है। फिल्म में दिशा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर हैं।

मुंबई. दिशा पाटनी हमेशा से ही अपनी बोल्डनेस और फिटनेस को लेकर चर्चा में रही हैं। इन दिनों वो अपने एक फ्रंट फ्लिप वीडियो के चलते चर्चा में हैं। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वे फ्रंट फ्लिप करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 27 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस ने लिखा कैप्शन

दिशा पाटनी ने वीडियो शेयर करने के साथ-साथ कैप्शन लिखा, "आखिरकार मेरा पहला फ्रंट फ्लिप हुआ। मैनें फ्रंट ट्रंक को घुटने में लगी चोट के कारण करने की कोशिश नहीं किया था। लेकिन अब खुश हूं क्योंकि मैंने अपने डर पर काबू पा लिया है।" 

View post on Instagram

'मलंग' में आएंगी नजर

दिशा पाटनी की अपकमिंग मूवी 'मलंग' है। फिल्म में दिशा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर हैं। मोहित सूरी इसका डायरेक्शन कर रहे हैं। मूवी 2020 फरवरी में रिलीज की जा सकती है।