यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा हैं, इस पर कार्तिक आर्यन ने बस इतना कहा, "हेरा फेरी मेरी पसंदीदा फिल्म है।"हाल ही में सीनियर परेश रावल ने इसके बारे में पुष्टि की है कि कार्तिक इस मूवी में एक नई एंट्री होने जा रही है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, After Bhool Bhulaiyaa Karthik Aryan will replace Akshay Kumar in Hera Pheri 3 : 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन गए हैं। इस मूवी के बाद उनके करियर में जबर्दस्त उछाल देखा गया है ।'भूल भुलैया 2' के बाद उन्हें कई नए प्रोजेक्ट ऑफर किए गए हैं। उन्हें लेकर 'आशिकी 3' का भी ऐलान किया गया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 'हेरा फेरी 3' के लिए भी साइन किया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्तिक आर्यन ने दिया बड़ा हिंट

कार्तिक आर्यन रविवार को गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के 53वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से भी बात की। यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा हैं, इस पर कार्तिक आर्यन ने बस इतना कहा, "हेरा फेरी मेरी पसंदीदा फिल्म है।"

परेश रावल ने किया था कंफर्म 

हालांकि, हाल ही में सीनियर परेश रावल ने इसके बारे में पुष्टि की है कि कार्तिक इस मूवी में एक नई एंट्री होने जा रही है। ट्विटर पर एक फैन ने परेश रावल को टैग कर सवाल पूछा, "@Sir PareshRawal सर, क्या यह सच है कि कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 कर रहे हैं?" इस पर परेश ने ट्वीट किया, "हां यह सच है।"

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी में कार्तिक आर्यन की एंट्री 

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, 'हेरा फेरी' 2000 में रिलीज़ हुई थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और तब्बू ( Akshay Kumar, Suniel Shetty, Paresh Rawal and Tabu) लीड कैरेक्टर में थे। इसका दूसरा पार्ट साल 2006 में आया था, इसे स्वर्गीय नीरज वोरा द्वारा निर्देशित किया गया था। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु, राजपाल यादव और रिमी सेन ( Bipasha Basu, Rajpal Yadav, Rimi Sen) लीड रोल में थे। 

और पढ़ें...

20 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही एक्ट्रेस का हॉस्पिटल बिल लाखों में, अरिजीत सिंह उठाएंगे पूरा खर्च

FLOP अक्षय कुमार की 14 डिजास्टर फ़िल्में, 3 तो ऐसी कि एक करोड़ रुपए तक नहीं कमा सकीं

TV के राम की भाभी थीं तबस्सुम, पोती करती है फिल्मों में काम, जानिए दिवंगत एक्ट्रेस की सुनी-अनसुनी बातें

FLOP अक्षय कुमार इस फिल्ममेकर संग करना चाहते थे 100 फ़िल्में, जानिए क्या है पूरा माजरा