कोरोना को मात देने के बाद कनिका ने अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में वे अपने मम्मी-पापा के साथ चाय पीती नजर आ रही है।  उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा, 'आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और एक गर्म चाय के कप की जरूरत है।'

मुंबई. कनिका कपूर पिछले दिनों कोरोना का शिकार हो गई थीं। ठीक होने के बाद कनिका लखनऊ स्थित अपने घर पर है। कोरोना को मात देने के बाद कनिका ने अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में वे अपने मम्मी-पापा के साथ चाय पीती नजर आ रही है। उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा, 'आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और एक गर्म चाय के कप की जरूरत है।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


फैमिली के साथ क्वीलिटी टाइम
फैमिली के साथ क्वीलिटी टाइम स्पेंड करतीं कनिका की इस फोटो पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने पूछा है कि अब वो कैसा महसूस कर रही हैं? बता दें कि सिंगर लंदन से वापस लौटी थीं, जिसके बाद वह पार्टियों में शामिल हुईं। हालांकि, बाद में कनिका जब कोरोना पॉजिटिव पाई गईं तो उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिंगर के ऊपर जानकारी छुपाने का और जानबूझकर लोगों में इस वायरस को संक्रमित करने का आरोप भी लगाया। 

View post on Instagram


कनिका की लंबी चौड़ी पोस्ट
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद संडे को कनिका ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखी। कनिका ने लिखा- 'मुझे पता है कि बाहर मेरे बारे में काफी बयान और कहानियां चल रही हैं। मेरे चुप रहने की वजह से इनको और भी बढ़ावा मिला। मैंने सच को सामने आने का समय दिया। मैं कुछ तथ्य सामने लाना चाहती हूं। अभी मैं लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ घर पर रहकर कुछ अच्छा समय बिता रही हूं। लंदन, मुंबई और लखनऊ में जो-जो मेरे संपर्क में आया था, उनमें से किसी में भी संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले, जांच में भी वे निगेटिव पाए गए।'


मैंने कोई पार्टी होस्ट नहीं की- कनिका
कनिका ने लिखा- 'लंदन से वापस आने के बाद मैं 11 मार्च को अपने परिवार से मिलने लखनऊ गई, लेकिन उस समय तक घरेलू उड़ानों में स्क्रीनिंग की कोई सुविधा नहीं थी। 14 और 15 मार्च को मैंने अपने दोस्तों के साथ लंच और डिनर भी किया, लेकिन यह बात गलत है कि मैंने कोई पार्टी होस्ट की थी। इनमें से कोई भी पार्टी मेरी तरफ से नहीं दी गई थी।'

View post on Instagram