देशभर में लॉकडाउन लागू है। कोरोना के खिलाफ सरकारें तमाम कोशिशें लगातार कर रही है। सरकार की मदद के लिए सेलेब्स आगे आ रहे हैं। वो किसी ना किसी तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने एक बार फिर से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

मुंबई. देशभर में लॉकडाउन लागू है। कोरोना के खिलाफ सरकारें तमाम कोशिशें लगातार कर रही है। सरकार की मदद के लिए सेलेब्स आगे आ रहे हैं। वो किसी ना किसी तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने एक बार फिर से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। पीएम केयर फंड्स के बारे में 25 करोड़ रुपए दान दिए। अब मुंबई पुलिस को उन्होंने कलाई में बांधने वाले ऐसे सेंसर वाले 1000 बैंड का दान किया है। कहा जा रहा है कि इससे COVID-19 लक्षणों का पता पहले ही लगाया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई पुलिस को दान किए 1000 बेंड्स 

मुंबई पुलिस इस वक्त कोरोना से जंग में फ्रंटलाइन पर तैनात है और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अक्षय कुमार ने उन्हें 1000 ऐसे बैंड्स गिफ्ट किए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया का पहला ऑर्गनाइजेशन है, जहां पुलिसकर्मी इस बैंड का इस्तेमाल करेंगे। इस कलाई वाले बैंड के जरिए बॉडी टेम्परेचर, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, नींद, स्टेप काउंट और कैलरी पर नजर रखी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि GOQii द्वारा तैयार कलाई पर बांधा जाने वाला यह बैंड (GOQii Vital 3.0 bands) अपने सेंसर के जरिए COVID-19 के लक्ष्णों का पता शुरुआत में ही लगा लेता है, जिससे इसके रोकथाम में मदद मिल सकती है। बताया जा रहा है कि COVID-19 से सुरक्षा के लिए दुनिया में अपने तरह का यह पहला बैंड है। बता दें कि अक्षय GOQii के ब्रैंड एम्बैसेडर भी हैं।

Scroll to load tweet…