अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। अक्षय के पास इन दिनों कई फिल्में हैं, जिनमें डायरेक्टर आनंद एल राय की 'रक्षाबंधन' (Rakshabandhan) भी शामिल है। अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म की मुंबई में चल रही शूटिंग को खत्म किया है। इसके साथ ही अक्षय ने शूटिंग के दौरान सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। 

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। अक्षय के पास इन दिनों कई फिल्में हैं, जिनमें डायरेक्टर आनंद एल राय की 'रक्षाबंधन' (Rakshabandhan) भी शामिल है। अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म की मुंबई में चल रही शूटिंग को खत्म किया है। इसके साथ ही अक्षय ने शूटिंग के दौरान सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो आनंद एल रॉय और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में अक्षय कुमार आनंद एल रॉय के साथ चांदनी चौक की गलियों में घूमते दिख रहे हैं। हालांकि, मुंबई में ही इसका सेट तैयार किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- चांदनी चौक की गलियों में घूमना मैं पहले से ही मिस कर रहा हूं। भले ही ये एक सेट था, लेकिन आप लोगों ने इसे वाकई रियल बना दिया। मेरे अद्भुत को-स्टार्स भूमि पेडनेकर और सुमित बसु आपकी बेहतरीन प्रतिभा के साथ सही संतुलन के लिए धन्यवाद। 

अक्षय ने आगे आनंद एल रॉय के लिए लिखा- सर! मैं आपके बारे में क्या कह सकता हूं। आप खुद एक जादूगर हैं। हमने आज रक्षाबंधन के मुंबई शेड्यूल को खत्म किया। मैं एक बेहतर एक्टर के लिए सेट छोड़ रहा हूं। इससे पहले, अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर आनंद एल राय संग अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों बातचीत करते दिखे थे। 

बता दें कि अक्षय कुमार ने साल 2020 में अगस्त के महीने में इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था और बताया था कि ये फिल्म एक भाई और बहनों के बीच के स्पेशल बॉन्ड की कहानी होगी। फिल्म में अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन सिस्टर का रोल सहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातीब और स्मृथि श्रीकांत प्ले कर रही हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी सूर्यवंशी, बच्चन पांडेय, बेल बॉटम, अतरंगी रे, पृथ्वीराज और रक्षाबंधन जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें सूर्यवंशी और बेल बॉटम तो रिलीज के लिए भी तैयार हैं। बेल बॉटम इसी महीने 19 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी नजर आएंगी।