अनुपम खेर (Anupam Kher) की पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) ब्लड कैंसर को मात देते हुए काम पर लौट आई हैं। किरण खेर करीब 11 महीने तक कैंसर से जूझती रहीं और आखिरकार उन्होंने इस बीमारी को हरा दिया। बता दें कि किरण चंडीगढ़ से सांसद हैं और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए नए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

मुंबई। अनुपम खेर (Anupam Kher) की पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) ब्लड कैंसर को मात देते हुए काम पर लौट आई हैं। किरण खेर करीब 11 महीने तक कैंसर से जूझती रहीं और आखिरकार उन्होंने इस बीमारी को हरा दिया। बता दें कि किरण चंडीगढ़ से सांसद हैं और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए नए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। किरण ने सोशल पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने PM केयर फंड से देशभर में ऑक्सीजन प्लांट्स का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ को भी 4 प्लांट्स मिले। मुझे इनमें से दो प्लांट्स का वर्चुअली उद्घाटन का मौका मिला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

किरण खेर की पोस्ट पर उनके पति अनुपम खेर का भी कमेंट आया है। अनुपम ने लिखा- वेल डन। किरण खेर की वापसी पर उनके एक फैन ने लिखा- आपको दोबारा एक्शन में देखकर अच्छा लग रहा है। हम आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। बता दें कि बता दें कि 68 साल की किरण खेर पिछले कई महीनों से मल्टीपल मायलोमा (ब्लड कैंसर) से जूझ रही हैं। उन्हें कैंसर होने की बात इसी साल 1 अप्रैल को मीडिया में सामने आई थी। हालांकि कैंसर उन्हें नवंबर, 2020 में ही डिटेक्ट हो गया था। 

View post on Instagram

दरअसल, 11 नवंबर 2020 को किरण खेर चंडीगढ़ स्थित अपने घर में गिर गई थीं, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट आई थी। इसके बाद जांच कराने पर पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। तब से ही लगातार उनका इलाज चल रहा था। मई, 2021 में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी बोन मैरो सर्जरी भी हुई थी। इस सर्जरी में बोन मेरो से कैंसर से जुड़ी बोन निकालने की कोशिश की गई थी।

इन फिल्मों में काम कर चुकीं किरण खेर : 
किरण खेर ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से की थी। इसके बाद वे 1996 में श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम में नजर आईं। उन्होंने देवदास, मैं हू ना, हम तुम, वीर-जारा, मंगल पांडे, रंग दे बसंती, खूबसूरत, दोस्ताना, फना, ओम शांति ओम, कभी अलविदा न कहना. कुर्बान, अपने, सिंग इज किंग जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें- डीप नेक टॉप, खुले बाल और नशीली आंखों से निहारती मलाइका ने दिखाया गॉर्जियस लुक, ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट

ये भी पढ़े- होंठों पर डार्क लिपस्टिक, खुले बाल और ब्लैक कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या, पति-बेटी संग पहुंचीं यहां

ये भी पढ़े- कंधे से उतरते बोल्ड कपड़ों में मलाइका अरोड़ा ने दिए कातिलाना पोज लेकिन लोगों को पसंद नहीं आया स्टाइल

ये भी पढ़ें- मोटे-मोटे पैर और बिन मेकअप दिखीं अनुष्का शर्मा, तो स्टूडियो के बाहर इस हाल में नजर आईं करीना कपूर

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान को लेकर NCB के सामने आर्यन खान ने यह क्या कह डाला, सबके सामने बताया रिश्तों का कड़वा सच