'द कपिल शर्मा शो' में इन दिनों बतौर गेस्ट नजर आ रहीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने गुरुवार को 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 26 सितंबर 1962 को हुआ था।

मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' में इन दिनों बतौर गेस्ट नजर आ रहीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने गुरुवार को 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 26 सितंबर 1962 को हुआ था। फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' की मिस ब्रिगेंजा का रोल प्ले करने वाली अर्चना की परफॉर्मेंस को हमेशा तारीफें मिली। वहीं, उनके जन्मदिन के मौके पर अर्चना और अनुपम खेर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुना रहे हैं कि एक्ट्रेस ने एक बार अनुपम को KISS करने से मना कर दिया था, जिसके कारण मेकर्स को स्क्रिप्ट से उस सीन को काटना पड़ा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1989 में आई इस फिल्म का था किस्सा 

दरअसल, वो किस्सा 1989 में आई फिल्म 'लड़ाई' का था। 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड में अनुपम खेर ने शिरकत की थी। इस दौरान अर्चना ने बातचीत में इस बात की खुलासा किया था। इसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि वो KISSING सीन उनके साथ नहीं करना चाहती हैं। क्योंकि उन्होंने पहले कभी भी किसिंग सीन नहीं किए हैं। इस पर फिल्म निर्देशक दीपक शिवदसानी राजी हो गए थे और सीक्वेंस को फिल्म से हटा दिया गया था। इसके साथ ही वो कहती हैं कि अगर ऐसा होता तो वे दोनों दोस्त नहीं कुछ और ही होते। इससे दोस्ती खराब हो जाती। 

किरन खेर से डर गए थे?

शो के दौरान अर्चना ने अनुपम से किसिंग सीन को लेकर पूछा कि कही किरण खेर से शादी के बाद वो अर्चना को KISS करने से नहीं डर गए थे? इस पर अनुपम ने कहा कि उन्हें किरन से डर नहीं लगा था, बल्कि ऐसा करने में वो असहज थीं इसलिए एक्टर ने फिल्म के डायरेक्टर से सीक्वेंस हटाने के लिए अनुरोध किया।