मुंबई। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्र‍िएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। अगिसिलाओस को धर्मा प्रोडक्शंस के एक्स प्रोड्यूसर रहे क्षितिज प्रसाद के साथ केस नंबर 24/20 में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के एक कोकीन सप्लायर ओमेगा गॉडविन के साथ लिंक थे। गॉडविन को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और पूछताछ के दौरान डेमेट्र‍िएड्स और प्रसाद के साथ उनके लिंक सामने आए थे।  

मुंबई। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्र‍िएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। अगिसिलाओस को धर्मा प्रोडक्शंस के एक्स प्रोड्यूसर रहे क्षितिज प्रसाद के साथ केस नंबर 24/20 में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के एक कोकीन सप्लायर ओमेगा गॉडविन के साथ लिंक थे। गॉडविन को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और पूछताछ के दौरान डेमेट्र‍िएड्स और प्रसाद के साथ उनके लिंक सामने आए थे। अब्दुल वाहिद नाम के पैडलर्स को भी किया गिरफ्तार...
Gabriella Demetriades Wiki, Age, Boyfriend, Family, Biography & More – WikiBio

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गैब्रिएला डेमेट्र‍िएड्स के अलावा अब्दुल वाहिद नाम के एक ड्रग पैडलर को भी गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल वाहिद को मुंबई सब-अर्बन इलाके का सबसे बड़ा ड्रग पैडलर कहा जाता है। वाहिद सभी टीवी एक्टर, एक्ट्रेसेज और मॉडल्स को ड्रग्स सप्लाई करता था। अब्दुल वाहिद की टोयोटा इनोवा को जब्त कर लिया गया है और उसके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स मिले हैं। इसमें हशीश, गांजा, एमडी और 2 लाख रुपए नकद शामिल हैं। 

बता दें कि अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स और क्षितिज प्रसाद को पहले केस नंबर 16/20 में गिरफ्तार किया गया था। ये वही केस है, जिसमें रिया चक्रवर्ती और बाकी के लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के पास से हशीश और एल्प्राजोलम टैबलेट्स भी मिली थी।

बता दें कि एनसीबी ड्रग्स स्कैंडल में लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसमें अब तक रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि रिया चक्रवर्ती फिलहाल जमानत पर रिहा हैं। वहीं दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी एनसीबी गुरुवार को पूछताछ करेगी।