बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। बुधवार सुबह मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो लंबे वक्त से स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे थे। वो 'ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया' (ओएसए) (Obstructive Sleep Apnea) नाम की बीमारी से ग्रसित थे। 

उज्जैन. बप्पी लहरी के जाने से बॉलीवुड (Bollywood) में शोक की लहर है। उन्होंने बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाया था। वो अपने फैन्स के दिलों पर राज करते थे, वो अपने फैन्स ही नहीं बॉलीवुड हस्तियों के भी चेहते थे। बप्पी दा (Bappi Lahiri Death) का जिक्र हो और उनकी गोल्ड ज्वेलरी का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। बप्पी दा का गोल्ड ज्वेलरी का काफी शौक था। वे गोल्ड को अपना लकी चार्म भी मानते थे। आगे जानिए क्यों लकी मानते थे बप्पी दा…

ये भी पढ़ें- Bappi Lahiri के गहनों को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में था क्रेज, बिपाशा बसु जेवरों को चोरी करने तक थीं तैयार


किसने दी थी बप्पी दा को सोने की चेन?
किसी भी कार्यक्रम में बप्पी लहरी से एक सवाल जरूर पूछा था, वो ये था कि आप इतना सोना क्यों पहनते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें पहली गोल्ड चेन उनकी मां से ही गिफ्ट में मिली थी। इसके बाद उनकी पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये फिल्म थी जख्मी। बॉक्स-ऑफिस की सफलताओं के साथ ही सोने की चेन भी बढ़ती गई। उन्हें उनके परिवार के लोग ही अक्सर गोल्ड ज्वैलरी गिफ्ट में देते थे। 1977 में बर्थडे के मौके पर उनकी पत्नी ने उन्हें गणपति लॉकेट के साथ एक और सोने की चेन गिफ्ट की थी। उस समय भी बॉलीवुड में बप्पी दा की तूती बोलती थी।

ये भी पढ़ें- 2 सिंगर Bappi Lahiri-Lata Mangeshkar ने एक दी महीने में कहा दुनिया को अलविदा, फर्क था सिर्फ इतने दिन का

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बप्पी दा और सोने का किस्मत कनेक्शन
सोशल मीडिया से प्राप्त जन्म कुंडली के अनुसार बप्पी लहरी की राशि धनु है। धनु राशि का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है। सोना इसी ग्रह की धातु है। जिन लोगों की राशि धनु होती है उनके लिए सोना पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर ये कहा जाए तो धनु राशि वालों के लिए सोना लकी चार्म की तरह काम करता है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। मेहनत और गोल्ड ज्वैलरी का कनेक्शन बप्पी दा के लिए शुभ साबित हुआ और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई।


ये भी पढ़ें...

bappi lahri death: इस वजह से 17 फरवरी को होगा बप्पी दा का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सेलेब्स

Bappi Lahiri Death:2 बच्चों के पिता थे 69 साल के बप्पी लाहिड़ी, बॉलीवुड के ये सिंगर रिश्ते में लगते थे मामा

कभी अलविदा ना कहना, संगीत जगत में बप्‍पी दा को अमर कर ये सदाबहार गीत, देखें ये बेमिसाल नगमें

Bappi Lahiri: मोदी ने किया tweet-'खूबसूरती से हर तरह की भावनाओं को व्यक्त कर देता था उनका म्यूजिक'