बॉबी देओल को बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो चुके हैं। एक समय के स्टार रहे बॉबी देओल ने करियर में काफी खराब दौर भी देखा है, लेकिन 2018 में 'रेस 3' की कामयाबी के बाद बॉबी ने एक जोरदार वापसी की है।

मुंबई. बॉबी देओल को बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो चुके हैं। एक समय के स्टार रहे बॉबी देओल ने करियर में काफी खराब दौर भी देखा है, लेकिन 2018 में 'रेस 3' की कामयाबी के बाद बॉबी ने एक जोरदार वापसी की है। बॉबी को उनकी सुपरहिट वेब सीरीज 'आश्रम' के लिए हाल में 5वें दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। इस मौके पर एक्टर ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां के साथ फोटो शेयर कर लिखी ये पोस्ट

बॉबी को यह अवॉर्ड आश्रम में निभाए उनके बाबा निराला के किरदार के लिए मिला है। बॉबी की शेयर की तस्वीर में वह अवॉर्ड और अपनी मां को थामे पोज कर रहे हैं। बॉबी की मां प्रकाश कौर भी बेटे को प्यार से निहार रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मां के साथ यह पल जीते हुए।' 

View post on Instagram

ये है बॉबी देओल का वर्कफ्रंट

इसके अलावा वेब सीरीज 'आश्रम' के 2 सीजन के अलावा बॉबी की फिल्म 'क्लास ऑफ 83' को भी काफी पसंद किया गया था। इस समय बॉबी अपनी आने वाली फिल्म 'लव हॉस्टल' में बिजी है, जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खबर है कि इसके अलावा बॉबी को साउथ की एक बड़ी फिल्म में विलन का रोल भी ऑफर किया गया है।