साल 2020 में कई बुरी खबरें मीडिया में आईं। कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में तबाही मची है। वहीं, पाकिस्तान शुक्रवार को पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में 97 लोगों के मरने और 2 लोगों के बचाए जाने की पुष्टि की गई है।

मुंबई. साल 2020 में कई बुरी खबरें मीडिया में आईं। कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में तबाही मची है। वहीं, पाकिस्तान शुक्रवार को पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में 97 लोगों के मरने और 2 लोगों के बचाए जाने की पुष्टि की गई है। अब इस भीषण हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी चिंता जताई है और दुख जाहिर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर शोक की लहर 

पाकिस्तान में शुक्रवार को भीषण विमान हादसा हो गया। कोरोना लॉकडाउन के बाद डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस नॉर्मल होते ही कराची में प्लेन क्रैश हो गया। यह दुर्घटना जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुई। प्लेन घने रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। इस फ्लाइट में 99 लोग सवार थे, जिनमें से 97 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। इस हादसे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलिवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

सिलेब्स ने जताया दुख
अनिल कपूर, सोनम कपूर, अनुपम खेर और अनुभव सिन्हा जैसे कई सिलेब्स ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…