बॉलीवुड के कई सेलेब्स नया साल सेलिब्रेट करने मुंबई से बाहर गए हैं। रणबीर-आलिया जहां राजस्थान के रणथम्भौर में हैं, वहीं दीपिका पति रणवीर के साथ जयपुर में हैं। इसी बीच नए साल पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उन स्टार्स के लिए पार्टी दी, जो इस वक्त मुंबई में हैं। मनीष मल्होत्रा की पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

मुंबई। बॉलीवुड के कई सेलेब्स नया साल सेलिब्रेट करने मुंबई से बाहर गए हैं। रणबीर-आलिया जहां राजस्थान के रणथम्भौर में हैं, वहीं दीपिका पति रणवीर के साथ जयपुर में हैं। इसी बीच नए साल पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उन स्टार्स के लिए पार्टी दी, जो इस वक्त मुंबई में हैं। मनीष मल्होत्रा की पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इनमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, वाणी कपूर, जाह्नवी कपूर और नुसरत भरूचा शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा- 2021 हम आ रहे हैं। मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा और करीबी लोगों के साथ। इसके साथ ही उन्होंने जाह्नवी कपूर, कार्तिक आर्यन, खुशी कपूर और कृति सेनन को टैग किया है। 

View post on Instagram

कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद भी दिया है। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कार्तिक आर्यन से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक, सभी सेलेब्स एन्जॉय करते नजर आए। मनीष की इस पार्टी में कार्तिक के साथ उनकी दो को-स्टार नुसरत भरूचा और कृति सेनन शामिल हुईं।