मुंबई में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन आरे कॉलोनी से नई रेल लाइन निकाल रहा है। इसके तहत 2700 पेड़ काटे जाने पर रोक लगाने की याचिका को नामंजूर कर दिया गया है। 

मुंबई। शहर में बनाए जा रहे मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट के लिए आरे फॉरेस्ट के 800 से ज्यादा पेड़ों की कटाई का जमकर विरोध हो रहा है। इसमें अब आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड स्‍टार्स भी उतर आए हैं। इनमें फरहान अख्‍तर, दीया मिर्जा, स्‍वरा भास्कर, विशाल ददलानी समेत कई बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए पेड़ कटाई से जुड़े वीडियो भी शेयर किए हैं। बड़े स्‍तर पर हो रही पेड़ों की कटाई को लेकर सेलेब्रिटी काफी फिक्रमंद हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

- फरहान अख्‍तर ने ट्वीट करते हुए लिखा- बीती रात बेदर्दी से पेड़ों को काटना वाकई दुखद है। यह काम तब किया गया है जब सबको पता है कि यह करना ठीक नहीं है। 

Scroll to load tweet…

- वहीं दीया मिर्जा ने कहा- आरे में जो कुछ भी हो रहा है क्‍या यह गैरकानूनी नहीं है। यह सब कैसे हो रहा है? उन्‍होंने उद्धव ठाकरे, मुंबई नगर निगम और महाराष्‍ट्र के सीएम को टैग करने के साथ ही काटे जा रहे पेड़ों का एक वीडियो भी शेयर किया है।

Scroll to load tweet…

- स्‍वरा भास्कर ने लिखा- आरे में बरबादी का काम शुरू हो गया है। उन्‍होंने वीडियो भी शेयर किया है।

Scroll to load tweet…

- वहीं म्‍यूजिक डायरेक्‍टर विशाल ददलानी ने लिखा- आरे में पेड़ों की हत्या शुरू हो चुकी है। रात में कई पेड़ काट दिए गए। ददलानी ने पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम को टैग करते हुए कहा- प्लीज ऐसा मत होने दीजिए। 

Scroll to load tweet…

- बता दें कि मुंबई में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन आरे कॉलोनी से नई रेल लाइन निकाल रहा है। इसके तहत 2700 पेड़ काटे जाने पर रोक लगाने की याचिका को नामंजूर कर दिया गया है।