हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने और बाद में उसके शव को जलाने की घटना से आज पूरा देश गुस्से में दिखाई दे रहा है। हर कोई पीड़िता के लिए न्याय मांग कर रहा है और आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है।

मुंबई. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने और बाद में उसके शव को जलाने की घटना से आज पूरा देश गुस्से में दिखाई दे रहा है। हर कोई पीड़िता के लिए न्याय मांग कर रहा है और आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है। जहां इसका गुस्सा देश के लोगों में है वहीं, सिनेमा जगत में इसका आक्रोश देखने के लिए मिल रहा है। एक्टर्स एक-एक करके इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने मामले पर अपना विचार व्यक्त किया है। वो इस पर बोलते-बोलते भावुक हो गए और उनकी आंखे भर आई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बता पर भावुक हुए एक्टर

चिंरजीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बोलते दिखाई दे रहे हैं, 'ये तारीफ की बात है कि बहुत कम समय में चारों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। उन लोगों में खौफ पैदा करने के लिए सही तरीका है कि उन्हें सड़क पर ही फांसी दी जाए। इससे ऐसी सोच रखने वाले के अंदर डर पैदा होगा। पिछले दो-तीन दिनों में लड़कियों के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटनाएं दिल दुखाने वाली हैं। देश में लड़कियों के लिए एक असुरक्षा और डर का माहौल बन गया है।'

चिरंजीवी ने वीडियो में आगे कहा कि ऐसा लग रहा है कि हम पुरुष दानवों के बीच रह रहे हैं। एक बड़े और एक पिता के तौर पर मैं इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देता हूं। इस तरह के क्राइम करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इनमें डर फैलना चाहिए। फांसी दी जानी चाहिए। ये बहुत जरूरी है कि ऐसे मुजरिमों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इसके अलावा जल्द से जल्द इन्हें सजा मिलनी चाहिए।

View post on Instagram

महिला के लिए दिया ये मैसेज

चिरंजीवी ने कहा, "जो एक चीज मैं हर लड़की से कह सकता हूं वो ये है कि अपने फोन्स में 100 नंबर सेव कर लें। इसके अलावा अपने फोन्स में हॉक आय एप्लीकेशन इंस्टाल कर लें, अपने फोन पर शी टीम बटन दबाइए और तेलंगाना पुलिस आप तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं पुलिस और तकनीक का इस्तेमाल करें। महिलाओं की सुरक्षा करना और उन्हें सम्मान देना हर किसी की जिम्मेदारी है।

महेश बाबू ने ट्वीट कर कही ये बात 

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्वीट कर हैदराबाद मामले पर लिखा, दिन प्रतिदिन दिन, महीने के बाद महीना, साल के बाद साल कुछ नहीं बदल रहा। हम सोसाइटी के रूप में फेल हो रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार से मैं अपील करता हूं कि हमें कड़े से कड़ा कानून बनाने की जरूरत है। ऐसे क्राइम पर काबू पाने के लिए कड़ी सजा होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दूसरा ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'पीड़िता के घरवालों को मेरी संवेदना। आओ महिला डॉक्टर के लिए मिलकर न्याय की मांग करें और इंडिया को सुरक्षित बनाए।'

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…