रविवार को अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्जुन कपूर के बाद रविवार को ही मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के अनुसार मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बहन  के संक्रमित होने की पुष्टि की है। बता दें कि मलाइका के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट पर गए 7 से 8 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबरे आई थी।

मुंबई. अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के अनुसार मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बहन के संक्रमित होने की पुष्टि की है। रविवार को अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मलाइका के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट पर गए 7 से 8 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबरे आई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मलाइका घर में क्वारंटाइन
रिपोर्ट के मुकाबिक मलाइका ने इस खबर की पुष्टि की है। मलाइका ने कहा- 'हां...मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।' बता दें कि मलाइका इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर की शूटिंग कर रही थीं। इस शो में मलाइका के साथ गीता कपूर और टेरेंस लुइस बतौर जज काम कर रहे थे।

अर्जुन ने खुद दी थी जानकारी
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। अर्जुन ने लिखा, 'यह मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरे अंदर इसके कोई लक्षण नहीं है। मैंने खुद को घर में आइसोलेशन पर रखा है। इसके लिए मैंने डॉक्टर और बीएमसी से सलाह ली है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्य्वाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा।'

View post on Instagram


बच्चन फैमिली को हुआ था कोरोना
बता दें कि इससे पहले बच्चन फैमिली भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी है। जया को छोड़कर सभी इस वायरस से जूझ चुके हैं। इनके अलावा अनुपम खेर की मां, भाई भाभी और भतीजी को भी कोराना हो चुका है। इंडस्ट्री में अब तक कनिका कपूर, किरण कुमार, करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां, मोहिना सिंह, पार्थ समथान समेत कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि सभी लोग इस बीमारी को हराने में कामयाब रहे हैं।