मलाइका ने लिखा- आज मैं कोरोना वायरस से पॉजिटीव पाई गई हूं। लेकिन मैं आप सभी को बता देना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मुझमें कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। बावजूद इसके मैं सभी नियम और कायदों का पालन कर रही हूं। और मेरे डॉक्टर्स और प्राधिकरण की सलाह पर मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि सुरक्षित रहें और शांत रहें। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। ढेर सारा प्यार, मलाइका अरोड़ा। 

मुंबई. रविवार को मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटीव होने की खबरें सामने आई थी। इसके बाद इंडस्ट्री में हलचल का माहौल पैदा हो गया था। बता दें कि मलाइका के कोरोना का शिकार होने से पहले उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के भी कोविड-19 का शिकार होने की खबर सामने आई थी। अर्जुन ने खुद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी थी। इसके कुछ ही घंटों बात मलाइका के भी कोरोना की चपेट में होने की बात सामने आईं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी मीडिया या फैंस को नहीं दी थी। मलाइका ने अब जाकर कोविड-19 का शिकार होने की बात को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है।

View post on Instagram
 
मलाइका ने लिखा
मलाइका ने लिखा- आज मैं कोरोना वायरस से पॉजिटीव पाई गई हूं। लेकिन मैं आप सभी को बता देना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मुझमें कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। बावजूद इसके मैं सभी नियम और कायदों का पालन कर रही हूं। और मेरे डॉक्टर्स और प्राधिकरण की सलाह पर मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि सुरक्षित रहें और शांत रहें। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। ढेर सारा प्यार, मलाइका अरोड़ा। 

View post on Instagram
 
अर्जुन ने खुद दी थी जानकारी
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। अर्जुन ने लिखा, 'यह मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरे अंदर इसके कोई लक्षण नहीं है। मैंने खुद को घर में आइसोलेशन पर रखा है। इसके लिए मैंने डॉक्टर और बीएमसी से सलाह ली है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा।'