'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (student of the year 2) में काम कर चुके एक्टर आदित्य सील (aditya seal) के पिता और निर्माता रवि सील (ravi seal) का कोविड 19 (covid 19) से निधन हो गया। 6 सितंबर को रवि सील का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 सितंबर को रवि सील ने दम तोड़ दिया। आदित्य सील के करीबी दोस्त ने उनके पिता के निधन की जानकारी दी। रवि सील फिल्में प्रोड्यूस करते थे। उन्होंने कई गढ़वाली फिल्मों में अभिनय भी किया है। 

मुंबई. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम कर चुके एक्टर आदित्य सील के पिता और निर्माता रवि सील का कोविड 19 से निधन हो गया। 6 सितंबर को रवि सील का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 सितंबर को रवि सील ने दम तोड़ दिया। आदित्य सील के करीबी दोस्त ने उनके पिता के निधन की जानकारी दी। रवि सील फिल्में प्रोड्यूस करते थे। उन्होंने कई गढ़वाली फिल्मों में अभिनय भी किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


हुआ अंतिम संस्कार
आदित्य पिछले कुछ दिन से काम में व्यस्त थे, साथ ही वो अपने पिता की देखभाल कर रहे थे। कोविड 19 के नियमों के बीच उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। आदित्य के एक दोस्त ने बताया- रवि अंकल का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्हें 8 सितंबर को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अंधेरी में कोविड 19 के विशेष इलाज के लिए ले जाया गया। 18 सिंतबर की सुबह को रवि अंकल का निधन हो गया। उनका पूरा परिवार बेहद दुखी है।

View post on Instagram

प्रोजेक्ट शुरू होने का वेट
आदित्य फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आए थे। कुछ महीने पहले आदित्य ने अपने सोशल मीडिया पर पिता के साथ फादर्स डे मनाते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। दोस्त ने बताया- आदित्य ने बाकी की फोर्मेलिटीज पूरी की और वो अपने घर पर बाकी लोगों के साथ और उन्हें संभाल रहे हैं। आदित्य के लिए ये मुश्किल समय है। बता दें कि आदित्य अपने कुछ प्रोजेक्टों की शुरू होने का वेट कर रहे है।