मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दबंग 3' इस साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया और अब सलमान फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

मुंबई. सलमान खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके सेट से वे शूटिंग के पहले दिन से ही कोई ना कोई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो और शेयर की है इसमें वे महेश मांजरेकर की बेटी सई के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ सलमान ने कैप्शन लिखा, "दंबग 3 के लोकेशन से।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे कमेंट्स 

सलमान की इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'पोती को अपनी हिरोइन बना रहे हो।' दूसरे ने लिखा, 'शादी कर लो प्लीज हमें आपके बच्चे को देखना है।' तीसरे ने लिखा, 'भाई इससे से शादी कर लो।' वहीं, एक ने फिल्म में सोनाक्षी के किरदार को लेकर लिखा, 'रज्जो बदल गई क्या?' इसके साथ ही एक ने तो कटरीना को लेकर कमेंट लिखा, 'भाई ! कटरीना को छोड़ दिया क्या ? ये नई वाली कौन है अब ?' 

View post on Instagram

दिसंबर में रिलीज की जाएगी 'दबंग 3' 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दबंग 3' इस साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया और अब सलमान फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। सलमान खुद इन तीनों भाषाओं में फिल्म को डब करेंगे। हिट फ्रेंचाइजी के इस पार्ट का डायरेक्शन प्रभू देवा कर रहे हैं। 'दबंग 3' के अलावा सलमान के पास 'किक 2', टाइगर जिंदा है' का सीक्वल, 'नो एंट्री में एंट्री', 'शेरखान' और 'इंशाहअल्लाह' जैसी फिल्में शामिल है।