दीपिका पादुकोण अब खाकी वर्दी में दिखाई देंगी। उन्होंने रोहित शेट्टी की फेमस कॉप यूनिवर्स में एंट्री ले ली है। 'सिंघम अगेन' में वो अजय देवगन को टक्कर देती नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा जब रोहित के कॉप यूनिवर्स में कोई लेडी पुलिसवाली दिखाई देगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण (deepika padukone) ने अबतक पर्दे पर कई किरदार निभाए हैं। लेकिन पुलिसवाली का रोल निभाते नहीं देखा गया है। उनके चाहनेवालों की ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। दीपिका पादुकोण ने रोहित शेट्टी के फेमस कॉप यूनिवर्स में एंट्री ले ली है। जी हां, सही पढ़ा वो 'सिंघम अगेन' में 'लेडी सिंघम' की भूमिका में दिखाई देंगी। वो अजय देवगन (Ajay devgn) के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इस बात का खुलासा खुद फेमस डायरेक्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, 'सर्कस' सॉन्ग इवेंट में रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ा खुलासा किया। इवेंट में हर कोई यह जानने के लिए बेचैन था कि क्या हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक था कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण फिर से कब साथ काम करेंगे? जिस पर रोहित शेट्टी ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि दीपिका उनके कॉप यूनिवर्स में शामिल हो गई हैं। हर बार एक ही सवाल पूछा जाता है कि 
लेडी सिंघम कब आएगी। तो 'सिंघम अगेन' में लेडी सिंघम आएगी। वह कॉप यूनिवर्स की मेरी लेडी कॉप है। डायरेक्ट ने आगे कहा कि हम अगले साथ काम कर रहे हैं। 

इस अनाउंसमेंट को लेकर दीपिका काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने इसके बाद रोहित शेट्टी को गले लगा लिया। गाने के लॉन्च इवेंट में मौजूद रणवीर भी इस नजारे को देखकर मुस्कुराएं और कहा कि 'आपने इसे यहां पहली बार सुना।'बात अगर सर्कस मूवी की करे तो दीपिका पादुकोण इसमें कैमियो करने वाली हैं। रणवीर सिंह के साथ एक खास गाना 'करंट लगा'में वो दिखाई देंगी। 'सर्कस' में रणवीर सिंह का डबल रोल है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मूवी 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

साल 2011 में रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' के जरिए कॉप यूनिवर्स की शुरुआत की थी। अजय देवगन इस मूवी में बाजीराव सिंघम का रोल निभाया था और सुपर डुपर हिट हो गए थे।साल 2014 में फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' आई थी। इस में अजय देवगन के साथ करीना कपूर ने स्क्रीन शेयर किया था। पहली बार इस मूवी के अगले पार्ट में एक्ट्रेस को पुलिस की भूमिका में दिखाया जाएगा। दीपिका को पुलिस की वर्दी में देखना दिलचस्प होगा।

और पढ़ें:

मिथुन चक्रवर्ती की ऑनस्क्रीन वाइफ जी रही है गुमनामी की जिंदगी,शॉकिंग ट्रांसफर्मेशन देख घूम जाएगा माथा

KANTARA ON OTT : ऋषभ शेट्टी की कांतारा 24 घंटे के अंदर घर पर मिलेगी देखने, देखें डिटेल