शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं दीपिका पादुकोण उनकी अगली फिल्म 'पठान' में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इसे देखकर फैंस दीपिका पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आप भी देखें...

एंटरटेनमेंट न्यूज. शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। महीने भर पहले 25 जून को शाहरुख खान ने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था। अब ठीक एक महीने बाद और फिल्म रिलीज से ठीक 6 महीने पहले मेकर्स ने फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में विलन का रोल प्ले कर रहे जॉन अब्राहम का लुक अगले महीने यानी 25 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्शन करती दिखेंगी दीपिका
बात करें दीपिका के फर्स्ट लुक पोस्ट की तो इसमें वे बड़े ही किलिंग अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्टर में वे हाथ में पिस्तौल पकड़े हुए नजर आ रही हैं। उनके माथे पर एक कट लगा हुआ है जहां से खून बह रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'टाडा'। वहीं उनके इस फर्स्ट लुक को जॉन अब्राहम और शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। दोनों ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'अब बस 6 महीने का इंतजार बाकी है।'

फैंस ने की लुक की तारीफ
फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने कहा कि आपको जान लेने के लिए बंदूक चलाने की जरूरत नहीं है। वहीं कुछ फैंस बोले कि वे इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में दीपिका भी शाहरुख के साथ हाई लेवल एक्शन करती नजर आएंगी।

सेट से बिकिनी में लीक हुई थी तस्वीरें
इससे पहले फिल्म के सेट से दीपिका की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इन तस्वीरों में एक बार वे येलो कलर के स्विमसूट में और एक बार ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आई थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद से ही फैंस फिल्म में उनका लुक देखने के लिए खासे एक्साइटेड थे।

6 महीने बाद रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म ठीक छह महीने बाद अगले साल 25 जनवरी को तीन भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगु) में रिलीज होगी।

और पढ़ें...

मार्वल और धर्मा जैसे बड़े बैनर की फिल्मों से टकराएगी अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई', जानिए कब होगी रिलीज

'लगान' से लेकर 'लाइगर' तक बॉलीवुड की इन फिल्मों में नजर आए इंटरनेशनल स्टार्स, देखें एक नजर

Exclusive Interview: आधी रात चलीं गोलियां तो गांव वालों ने बुला ली पुलिस, बाद में पता चला हो रही थी शूटिंग