फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar Ek Prem Katha) का यह डायलॉग तो याद होगा आपको। 20 साल पहले आई सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की यह फिल्म आज भी लोगों के दिलो-दिमाग में ताजा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दो दशकों के बाद इस फिल्म का सीक्वल बनाने की दिशा में निर्माताओं ने कदम बढ़ा दिए हैं और शुरुआती स्तर का काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुरानी हिट फिल्म को ध्यान में रखकर ही अगले पार्ट का प्लॉट और कहानी सोची जा रही है।

मुंबई. हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा... फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar Ek Prem Katha) का यह डायलॉग तो याद होगा आपको। 20 साल पहले आई सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की यह फिल्म आज भी लोगों के दिलो-दिमाग में ताजा हैं। 2001 में आई यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई कि उस समय सबसे ज्यादा कमाई करके इतिहास रच दिया था। वहीं, खबरों की मानें तो यही रोमांच एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो दशकों के बाद इस फिल्म का सीक्वल बनाने की दिशा में निर्माताओं ने कदम बढ़ा दिए हैं और शुरुआती स्तर का काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुरानी हिट फिल्म को ध्यान में रखकर ही अगले पार्ट का प्लॉट और कहानी सोची जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


गदर के निर्माताओं ने फिल्म की कहानी पर फैसला किया है और फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल और अमीषा पटेल अभी भी कहानी का हिस्सा होंगे, लेकिन इस बार निर्देशक के बेटे उत्कर्ष, जिन्होंने फिल्म में उनके बेटे जीते की भूमिका निभाई है, एक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 2018 में उत्कर्ष फिल्म 'जीनियस' से बॉलीवुड में कर चुके हैं।