फराह खान (Farah Khan) बॉलीवुड में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर होने के साथ ही साथ सेलेब्स की सबसे फेवरेट भी हैं। वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक करती रहती हैं। हाल ही में फराह खान ने अपने सबसे अच्छे दोस्त चंकी पांडे (Chunky Pandey) को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक अलग और मजेदार अंदाज में विश किया।

मुंबई। फराह खान (Farah Khan) बॉलीवुड में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर होने के साथ ही साथ सेलेब्स की सबसे फेवरेट भी हैं। वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक करती रहती हैं। हाल ही में फराह खान ने अपने सबसे अच्छे दोस्त चंकी पांडे (Chunky Pandey) को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक अलग और मजेदार अंदाज में विश किया। फराह ने इस मौके पर चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना के साथ अपनी और बच्चों की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही फराह खान ने जो मैसेज लिखा वो वाकई काफी मजेदार है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फराह खान (Farah Khan) ने अपनी इंस्टा स्टोरी दो फोटो शेयर की हैं। इनमें से एक में वो चंकी पांडे (Chunky Pandey) उनकी पत्नी भावना और अपने तीनों बच्चों आन्या, दीवा और जार के साथ दिख रही हैं। वहीं एक और फोटो में वो चंकी पांडे, भावना पांडे, चंकी की छोटी बेटी रायसा के अलावा डीवा और आन्या के साथ नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए फराह ने लिखा- चंकी पांडे, अगर तुमने मुझसे शादी की होती तो आज तुम्हारे ट्रिप्लेट (तीन बच्चे) होते। हैप्पी एनिवर्सरी। वैसे, तुमने भी अपने दोनों बच्चों की परवरिश बेहतर तरीके से की है। हैप्पी एनिवर्सरी। 

23 साल पहले चंकी ने इनसे की थी शादी : 
चंकी पांडे (Chunky Pandey) ने 17 जनवरी, 1998 को भावना पांडे से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां अनन्या और रयासा हैं। वहीं फराह खान ने डायरेक्टर शिरीष कुंदर से शादी की है, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। चंकी पांडे अब तक करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में पाप की दुनिया (1988), घर का चिराग (1989), खिलाफ (1990), दो मतवाले (1991), आंखें (1992), लुटेरे (1993), तिरछी टोपीवाले (1998), अपना सपना मनी मनी (2005), ओम शांति ओम (2007), रेडी (2011), क्या सुपरकूल हैं हम (2012), हमशकल्स (2014), हाउसफुल सीरीज, साहो और प्रस्थानम हैं।

ये भी पढ़ें :
Javed Akhtar Birthday: आखिर क्यों टूटी थी Salman Khan के पापा संग जोड़ी, साथ लिखी थी 23 हिट फिल्में

21 साल पहले Akshay Kumar से इस शर्त पर शादी को तैयार हुई थीं Twinkle Khanna, क्या जानते हैं आप

Ram Kapoor ने खरीदा हॉलिडे होम, करोड़ों के इस बंगले में है इतने बेडरूम और प्राइवेट पूल , Inside Photos

Mirzapur के कालीन भइया ने दिखाईं शादी की अनदेखी तस्वीरें, कभी इस वजह से बीवी को रखना पड़ा था होस्टल में

Vijay Sethupathi Birthday: चंद रुपयों की खातिर किया छोटे से छोटा काम, फिर पलभर में ऐसे बदली किस्मत

Kabir Bedi Birthday: 76 साल के कबीर बेदी की चौथी बीवी ने बच्चे की चाहत में फ्रीज कराए थे एग्स