कानपुर के गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का एनकाउंटर शुक्रवार की सुबह कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क दुर्घटना में विकास ने पुलिस की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की। जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसका एनकाउंटर कर दिया गया। 

मुंबई. कानपुर के गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का एनकाउंटर शुक्रवार की सुबह कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क दुर्घटना में विकास ने पुलिस की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की। जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसका एनकाउंटर कर दिया गया। अब इस एनकाउंटर को लेकर ट्व‍िटर पर बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम ट्रेंड कर रहा है। रोहित शेट्टी की मूवीज में कई बार पुलिस और गुंडों के बीच भिड़ंत दिखाई गई है। इसमें एनकाउंटर्स के भी सीन को बखूबी दिखाया गया है। इसी वजह से विकास दुबे के एनकाउंटर को रोहित शेट्टी की फिल्म के एक्शन सीन जैसा बता रहे हैं और डायरेक्टर के नाम को ट्विटर पर ट्रेंड करवा रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

ऐसे हैं यूजर्स के रिएक्शन्स

ट्व‍िटर पर यूजर्स ने रोहित शेट्टी की फिल्मों से लेकर पुलिस के साथ उनकी फोटो तक को शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, 'अब रोहित शेट्टी कह रहे होंगे-ये तो मेरी वाली स्क्र‍िप्ट है।' वहीं, दूसरे यूजर ने विकास दुबे एनकाउंटर से जुड़ी फोटो शेयर की है, इसमें उसे ले जाए जाने वाली गाड़ी के एक्सीडेंट को देखा जा सकता है। यूजर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'जिस तरह से कार पलटी है, मैं सोच रहा हूं रोहित शेट्टी को इस स्क्र‍िप्ट के लिए बुलाया गया था।'

इसके साथ ही दूसरे यूजर ने रोहित शेट्टी के साथ-साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप का भी नाम लेते हुए लिखा, 'विकास दुबे पर फिल्म बनी तो रोहित शेट्टी उसे फिल्म में विलेन बनाएगा, और अगर उसे हीरो बनाया गया तो वह फिल्म अनुराग कश्यप बनाएगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है इस वक्त रोहित शेट्टी सबसे खुश इंसान होगा। वो 'सूर्यवंशी' का अगला पार्ट बना सकता है। क्या फिल्मी एनकाउंटर है। शाबास पुलिस...।'

Scroll to load tweet…

रोहित शेट्टी की ये एक्शन फिल्में हैं हिट

बहरहाल, अगर रोहित शेट्टी की फिल्मों की बात की जाए तो डायरेक्टर ने अब तक बॉलीवुड को कई एक्शन हिट मूवीज दी हैं। अजय देवगन की 'सिंघम', रणवीर सिंह की 'सिंबा' ऐसी फिल्में हैं, जिसमें एक्शन्स का डोज भरा हुआ है और पुलिस एनकाउंटर को दिखाया गया है। उनकी आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' भी है। 

Scroll to load tweet…

फिल्मी अंदाज में हुआ विकास दुबे का एनकाउंटर

बता दें, गैंगस्टर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर कर दिया गया। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, शुक्रवार सुबह जब STF विकास दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। बताया गया कि विकास ने पुलिस का हथियार भी छीना था। उसी की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को ढेर कर दिया गया।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…