हाल ही में जब गोविंदा कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे तो कृष्णा ने उस एपिसोड में परफॉर्म ही नहीं किया था। बाद में एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा था कि वो मामा के सामने परफॉर्म नहीं कर सकते थे, क्योंकि उन्हें उनके सामने कॉमेडी करने में दिक्कत थी। अब इस पूरे मामले में गोविंदा ने चुप्पी तोड़ते हुए कृष्णा की हर एक बात का जवाब दिया है। 

मुंबई। गोविंदा (Govinda) और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच मनमुटाव लंबे समय से चल रहा है। हाल ही में जब गोविंदा कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे तो कृष्णा ने उस एपिसोड में परफॉर्म ही नहीं किया था। बाद में एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा था कि वो मामा के सामने परफॉर्म नहीं कर सकते थे, क्योंकि उन्हें उनके सामने कॉमेडी करने में दिक्कत थी। अब इस पूरे मामले में गोविंदा ने चुप्पी तोड़ते हुए कृष्णा की हर एक बात का जवाब दिया है। गोविंदा ने कृष्णा की बयानबाजी को भी बकवास बताया है। बच्चों से न मिलने की बात पर ये बोले गोविंदा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा-मुझे लगता है कि कृष्णा के कई बयान इमेज खराब करने वाले हैं। मैंने जब कृष्णा की बातें सुनी तो लगा कि कई बयान तो एकदम बेकार थे। वहीं कृष्णा के बच्चों से मिलने न जाने वाली बात पर गोविंदा ने कहा- जब कृष्णा के जुड़वा बच्चे अस्पताल में थे तो मैं अपने परिवार के साथ उन्हें देखने गया था, लेकिन वहां पर मौजूद नर्स ने मुझे कहा था कि कश्मीरा नहीं चाहती कि मेरे परिवार का कोई सदस्य उनसे मिले। 

गोविंदा ने आगे कहा- मेरे बहुत जिद करने के बाद आखिरकार हमें दूर से ही उन बच्चों को देखने का मौका मिल गया था। इसके बाद हम लोग दुखी मन के साथ वहां से चले गए। गोविंदा ने बताया कि कृष्णा को इस बात की जानकारी नहीं थी। 

गोविंदा को इस बात का भी दुख है कि कृष्णा ने मीडिया के सामने ये सब कहा। कृष्णा और कश्मीरा मेरे खिलाफ मीडिया में लगातार बयान दे रहे हैं। दोनों मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके उन्हें आखिर क्या मिल जाएगा। कृष्णा के साथ अपने रिलेशन पर गोविंदा ने कहा कि अब वो उनके परिवार के साथ एक निश्चित मर्यादा वाली डिस्टेंस में ही रहना चाहते हैं। उन्हें इस बात का बेहद दुख है कि कृष्णा ने फैमिली मैटर्स को मीडिया में उछाला है।