रैपर हनी सिंह (Honey Singh) पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। इस केस की सुनवाई 28 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट में थी लेकिन हनी सिंह वहां नहीं पहुंचे। ये दूसरा मौका है जब हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। आदेश को न मानने पर कोर्ट ने हनी सिंह को जमकर फटकार लगाई है। वहीं, उनकी पत्नी शालिनी तलवार कोर्ट में रो पड़ीं।

मुंबई। रैपर हनी सिंह (Honey Singh) पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। इस केस की सुनवाई 28 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट में थी लेकिन हनी सिंह वहां नहीं पहुंचे। ये दूसरा मौका है जब हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। आदेश को न मानने पर कोर्ट ने हनी सिंह को जमकर फटकार लगाई है। वहीं, हनी सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनकी तबीयत खराब है, जिसकी वजह से वो नहीं आ पाए हैं। दूसरी ओर, जब हनी सिंह सुनवाई में नहीं पहुंचे तो वहां मौजूद उनकी पत्नी शालिनी फूट-फूटकर रो पड़ीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने शालिनी से पूछा, ‘अब आप अदालत से क्या चाहती हैं? आपकी शादी किस मोड़ पर है? अगर आप दोनों का पर्सनल मामला सुलझ जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। वहीं शनिवार को हनी सिंह के अदालत के समक्ष पेश नहीं होने और आय से संबंधित हलफनामा दायर न करने पर मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। 

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर को दोपहर साढ़े 12.30 बजे हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया था। जब वो कोर्ट में नहीं पहुंचे तो उनके वकील ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वो कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। उन्हें बुखार है इसलिए वो आए। मामले में दूसरी तारीख दे दी जाए। इससे पहले जब हनी सिंह कोर्ट की सुनवाई में नहीं आए थे तब अदालत ने सख्त लहजे में कहा था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह चौंकाने वाला है कि इस मामले को इतने हल्के में लिया जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला : 
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पति के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इतना ही नहीं, शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए की डिमांड के साथ ही दिल्ली में घर के लिए हर महीने पांच लाख रुपए दिलाने की गुहार लगाई है। शालिनी ने हनी सिंह के अलावा उनकी फैमिली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने हनी सिंह पर एक से ज्यादा लड़कियों के साथ नाजायज संबंध रखने की भी बात कही है। दूसरी ओर हनी सिंह ने पत्नी के सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। हनी सिंह और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी।