सोमवार 8 मार्च को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज ने महिलाओं के लिए पोस्ट शेयर की और उन्हें महिला दिवस की बधाई दी। ऐसे में वरुण धवन ने अपनी मां, भाभी और पत्नी के साथ फोटो शेयर की है।

मुंबई. सोमवार 8 मार्च को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज ने महिलाओं के लिए पोस्ट शेयर की और उन्हें महिला दिवस की बधाई दी। ऐसे में वरुण धवन ने अपनी मां, भाभी और पत्नी के साथ फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि 'भारतीय नारी सब पे भारी'।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेलेब्स ने किया नारी शक्ति को सलाम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई सेलेब्स ने तस्वीरें शेयर करते हुए नारी शक्ति को सलाम किया है। ऐसे में वरुण धवन ने उनके जीवन से जुड़ी अहम महिलाओं को याद किया और देश को भी एक मैसेज दिया। वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल, मां करुणा और भाभी जानवी देसाई धवन के साथ फोटो शेयर की है। वहीं, इन तस्वीरों में वरुण के साथ उनकी भतीजी भी नजर आ रही है। 

View post on Instagram

वरुण ने महिलाओं के लिए क्या कहा?

वरुण धवन ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'महिला दिवस की शुभकामनाएं, भारतीय नारी सब पे भारी... ये अच्छी बात है कि हम सभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर आज के दिन को खास बना रहे हैं, लेकिन हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि हमें इस देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है, क्योंकि हर महिला किसी न किसी की पत्नी, बहन या मां है।'

इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण 

गौरतलब है कि वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इसमें वरुण के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसके साथ ही वरुण धवन फिल्म 'भेड़िया' में भी दिखाई देंगे। इसमें वरुण के साथ कृति सेनन नजर आएंगी।