एक्टर इरफान खान भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने सिनेमा की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनके एक्टिंग के जादू ने हर जगह वाहवाही लूटी। पिछले साल अचानक इरफान के निधन से पूरा फिल्म जगत सकते में आ गया था।

मुंबई. एक्टर इरफान खान भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने सिनेमा की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनके एक्टिंग के जादू ने हर जगह वाहवाही लूटी। पिछले साल अचानक इरफान के निधन से पूरा फिल्म जगत सकते में आ गया था। हाल ही में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (PGA) अवॉर्ड्स के 'In Memoriam' सेग्मेंट में एक्टर को याद किया गया, लेकिन यहां उनके नाम में एक चूक हो गई। एक्टर का नाम Irrfan Khan के बजाय Irrif Kahn लिखा गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

21 सेल‍िब्र‍िटीज की लिस्ट में था इरफान का नाम 

एक अमेर‍िकन न्यूज वेबसाइट वेराइटी की रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि इरफान उन 21 सेल‍िब्र‍िटीज की लिस्ट में थे जिन्हें 'In Memoriam' सेग्मेंट में याद किया गया। यह इवेंट बुधवार को वर्चुअली आयोज‍ित किया गया था। अवॉर्ड्स के प्री-टेप्ड प्रोडक्शन में इरफान के नाम को गलत लिखा गया था। उनके अलावा मिनारी स्टार Steven Yeun के नाम को Steven Yuen लिखा गया था, जो कि इस इवेंट के प्रेजेंटर भी थे। इतने बड़े इवेंट में हुई इस तरह की गलती को शायद ही कोई नजरअंदाज कर सकता है।

PGA अवॉर्ड्स के इस सेग्मेंट में हॉलीवुड एक्टर Kirk Douglas, चैडविक बोसमैन सहित हॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्त‍ियों को भी श्रद्धांजल‍ि दी गई।

इरफान हॉलीवुड में भी कर चुके हैं काम 

गौरतलब है कि पिछले साल 29 अप्रैल को इरफान ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुन‍िया को अलव‍िदा कह दिया था। उनके जाने का गम पूरी दुन‍िया में देखा गया। बॉलीवुड के कई सितारों समेत हॉलीवुड के सेल‍िब्रिटीज ने भी उनके जाने का शोक मनाया था। इरफान ने जुरास‍िक वर्ल्ड, ए माइटी हार्ट, इन्फेर्नो, लाइफ ऑफ पाई, अमेज‍िंग स्पाइडर मैन, स्लमडॉग मिलिन‍ियर, पजल जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। उन्होंने हर क‍िरदार के साथ अपनी अमिट छाप छोड़ी।