बोनी कपूर की दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर  कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) और अंशुला कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

मुंबई. पूरे देश में कोरोना महामारी तेजी से पैर फैला रहा है। कई गुना तेजी से बढ़ रहे इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी आ रहे हैं। कपूर परिवार में तो लगातार कोई ना कोई कोरोना की चपेट में आ रहा है। बोनी कपूर की दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) और अंशुला कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिनकी रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई। वहीं बोनी कपूर ने भी खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ' हलो दोस्तों! मैं और मेरी बहन खुशी 3 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हमने लोगों ने बीएमसी की तरफ से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक जितने दिन होम आइसोलेशन करना था वो किए। हम अब नेगिटिव आ गए हैं। पहले दो दिन हमारे लिए मुश्किल भरा था, लेकिन अगला हर दिन बेहतर होने लगा। इस वायरस से बचने लिए मास्क और वैक्सीन जरूर लें। अपना ख्याल रखें सभी।'

खुशी और जाह्नवी की रिपोर्ट निगेटिव आई है

हालांकि खुशी और जाह्नवी की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। लेकिन वो अभी भी पापा बोनी कपूर के साथ होम आइसोलेशन में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी इनमें कमजोरी है। बता दें कि अनिल कपूर का बेटा हर्षवर्धन कपूर ( Harshvardhan Kapoor) बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हो गए थे।

लता मंगेशकर भी कोरोना की चपेट में आईं

92 साल की लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोरोना हो गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल वे आईसीयू में है। लता के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि उनकी भतीजी रचना ने की है। रचना ने बताया कि उनको कोरोना के मामूली लक्षणों के साथ अस्पताल लाया गया है। फिलहाल वो ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है, केवल एहतियात बरतने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 

और पढ़ें:

Ayushmann Khurrana और उनके छोटे भाई ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, जानें कहां और कितनी है कीमत

Bigg Boss 15: कोरोना की चपेट में आए बिग बॉस, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन, अब कैसे चलेगा शो?

Malaika Arora से अब मिल पाएंगे Arjun Kapoor, अर्जुन समेत कपूर परिवार हुआ कोरोना निगेटिव