पिछले दिनों सोशल साइट्स पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे की फोटोज छाई रही। मियामी में 18  जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने वाली प्रियंका के हस्बैंड निक जोनास ने उनके लिए खास केक ऑर्डर किया था। 

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के 37th बर्थडे की फोटोज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। चाहे वो याच पर हस्बैंड के साथ कोजी फोटोज हो या उनके रेड गाउन में केक कटिंग सेरेमनी की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


प्रियंका ने अपने बर्थडे को जमकर एन्जॉय किया। इस दौरान उनके हस्बैंड निक जोनास ने भी उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी। निक ने अपनी लविंग वाइफ के लिए स्पेशल केक आर्डर किया था। जिसकी कीमत अब चर्चा का विषय बन गई है। 


निक ने प्रियंका के लिए रेड और गोल्डन कलर का केक मंगवाया था। रेड इसलिए कि प्रियंका की ड्रेस भी उसी रंग की थी। और गोल्डन टच उसे शिमरी लुक देने के लिए। इस केक को मियामी के एक बेकरी शॉप में बनाया गया था।

View post on Instagram

इस केक को बनाने में 24 घंटे का समय लगा था। अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो इस केक की कीमत करीब तीन लाख 45 हजार रुपए थी। जबसे केक की कीमत बाहर आई है, सभी इसी की चर्चा कर रहे हैं।