बता दें, जूही चावला ने 1995 में सिंपल-सी शक्ल सूरत वाले इंडिया के नामी बिजनेसमैन जय मेहता को अपना हमसफर बनाया, जो जूही से उम्र में कुछ ज्यादा ही बड़े नजर आते हैं। जय जूही से करीब 7 साल बड़े हैं। 

मुंबई। डिंपल गर्ल जूही चावला 52 साल की हो गई हैं। 13 नवंबर, 1967 को हरियाणा के अंबाला में जन्मीं जूही ने 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जूही ने इस बार अपना बर्थडे खास तरीके से सेलिब्रेट किया। दरअसल, जन्मदिन पर जूही एक एनजीओ पहुंचीं और यहां अनाथ बच्चों के साथ वक्त बिताया। जूही को अपने साथ पाकर बच्चे भी खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही जूही ने एनजीओ के लोगों के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बर्थडे पर जूही ने किया ये नेक काम : 
बर्थडे से कुछ दिन पहले जूही चावला ने लोगों से कावेरी कॉलिंग कैम्पेन के तहत पेड़ लगाकर कावेरी को बचाने की प्रतिज्ञा लेने को कहा। जूही ने कहा था कि वो सबसे ज्यादा पौधे डोनेट करने वाले 10 लोगों से अपने बर्थडे पर मुलाकात करेंगी। बता दें कि कावेरी कॉलिंग ऐसा कैम्पेन है, जिसके तहत तमिलनाडु और कर्नाटक में फैले कावेरी बेसिन में किसानों को 242 करोड़ पेड़ लगाने में मदद करेगा। इस कैम्पेन से सद्गुरु जग्गी वासुदेव और कंगना रनोट भी जुड़ी हुई हैं।

20 एकड़ जमीन की मालकिन हैं जूही : 

जूही का वाडा (महाराष्ट्र) में अपना फार्महाउस है, जहां वो सब्जियां उगाती हैं। जूही के मुताबिक, मैं एक किसान हूं। मेरे किसान पिता ने 20 एकड़ ज़मीन वाडा में खरीदी थी। मुझे खेती के बारे में कुछ नहीं पता था। जब उन्होंने खेती योग्य ज़मीन में इन्वेस्ट किया था, तब एक एक्ट्रेस के तौर पर में काफी बिजी थी और मेरे पास इस पर ध्यान देने के लिए समय भी नहीं था। पिता की मृत्यु के बाद मुझे इन सब पर कंट्रोल रखना पड़ा।

दो बच्चों की मां हैं जूही : 

बता दें, जूही चावला ने 1995 में सिंपल-सी शक्ल सूरत वाले इंडिया के नामी बिजनेसमैन जय मेहता को अपना हमसफर बनाया, जो जूही से उम्र में कुछ ज्यादा ही बड़े नजर आते हैं। जय जूही से करीब 7 साल बड़े हैं। जूही चावला ने अपने पति जय मेहता के साथ शाहरुख खान की आईपीएल टीम में हिस्सेदारी भी खरीदी है। जूही अपने परिवार को पूरा समय देती हैं और अपनी मैरिड लाइफ में बहुत खुश हैं। उनकी बेटी का नाम 'जाह्नवी' और बेटे का 'अर्जुन' है।